Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / एडीएम ने पिलानी में पेयजल आपूर्ति का किया निरीक्षण – क्या अब बुझेगी पिलानी की प्यास ?

एडीएम ने पिलानी में पेयजल आपूर्ति का किया निरीक्षण – क्या अब बुझेगी पिलानी की प्यास ?

नगर पालिका को दिए नए टेंडर का अनुमति प्रस्ताव बनाकर भिजवाने के निर्देश, ताकि आमजन को मिले राहत

झुंझुनूं, जिला कलेक्टर चिन्मई गोपाल के निर्देशानुसार शनिवार को भी अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सोकरिया ने पिलानी कस्बे के विभिन्न वार्डों में सूरजगढ़ उपखंड अधिकारी दयानंद रूयल, पिलानी तहसीलदार कमलदीप पूनिया, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता समेत विभिन्न अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर 2 हजार लीटर की खाली पड़ी टंकियों के बारे में पूछे जाने पर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी द्वारा अवगत करवाया गया कि नगरपालिका द्वारा ये टंकियां विभिन्न स्थानों पर रखवाई गई थीं, लेकिन लोकसभा आम चुनाव 2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण इन टंकियों में पानी डालने के लिए नए टेंडर जारी नहीं किए जा सके। इस कारण इन टंकियों में पानी नहीं भरा जा रहा है। इस पर एडीएम सोकरिया ने नगरपालिका ईओ को गर्मी के मौसम को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में टेंडर की अनुमति का प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। एडीएम ने पिलानी के वार्ड नंबर 19 में रानी सती मंदिर के पास भी निजी टैंकर द्वारा पेयजल की सप्लाई पर नाराज की जाहिर की और जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां दिन में दो बार टैंकर के जरिए पानी सप्लाई सुनिश्चित करें। वहीं घोड़ेला टॉवर और लुहारू रोड़ समेत कई स्थानों पर बोरवेल की नियमानुसार गहराई बढ़ाने और पाईप लगाने के निर्देश जलदाय विभाग के अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के बाद एडीएम ने नगर पालिका कार्यालय पिलानी में बैठक कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान में गर्मी के मौसम को देखते हुए बोरवेलों का मौका निरीक्षण कर खराब हुए बोरवेलों को ठीक करवा कर निर्बाध रूप से पानी की सप्लाई किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या से नहीं जूझना पड़े।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur