Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / एडवोकेट रविंद्र सिंह कड़वासरा आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नियुक्त

,

एडवोकेट रविंद्र सिंह कड़वासरा आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नियुक्त

झुंझुनू, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं कांशीराम की विचारधारा “बहुजन हिताय बहुजन सुखाय” एवं बिरसा, अंबेडकर, फुले, फातिमा के मिशनरी लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्यों को हासिल करने के लिए आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष राम लखन मीणा आसपा राजस्थान, विनीत सांखला सैनी प्रदेश संयोजक आसपा युवा मोर्चा राजस्थान एवं प्रदीप चंदेल जिलाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी झुंझुनू की अनुशंसा पर एडवोकेट रविंद्र सिंह कड़वासरा को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आसपा के पद पर नियुक्त किया गया।प्रदीप चंदेल ने बताया कि रविंद्र सिंह कड़वासरा आर्म रेसलिंग के स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुके हैं।और युवाओं के बीच में एक चर्चित चेहरा भी है नियुक्ति को लेकर जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कमेटी का धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिसमें भीम आर्मी जिला अध्यक्ष रवि मरोड़ीया, महिला विंग जिला अध्यक्ष एडवोकेट अलका राठी, अविनाश छापोली आसपा उपाध्यक्ष,मनोज गहनोलिया,डॉ.अनिल कुमार जिला महासचिव, रवि चंदेलिया, भाई शकील फौजी जिला सचिव,प्रदीप कनवा,मनोज नायक,सुरेश बकोलिया,कैलाशचन्द्र,कपिलराज आदि लोगो ने खुशी जाहिर की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur