Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / अज्ञात चोरों ने झुंझुनू के गुढ़ा फाटक के पास किराने की दुकान पर किया हाथ साफ

अज्ञात चोरों ने झुंझुनू के गुढ़ा फाटक के पास किराने की दुकान पर किया हाथ साफ

आज झुंझुनू के वार्ड नंबर 22 में गुढ़ा फाटक के पास एक किराने की दुकान में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरो के हौंसले अब इतने बढ़ चुके है कि वो खुदा और भगवान् पर भी हाथ साफ़ करने से नहीं चूकते है। किराने की दुकान पर पास की मस्जिद का एक दान पात्र भी रखा हुआ था जिसको भी चोर लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक ने बताया कि दुकान की तिजोरी और काउंटर में करीब 90000 रूपये थे जिनको चोर लेकर फरार हो गए। बाकी अन्य किसी सामान को हाथ नहीं लगाया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है तथा अज्ञात चोरों की तलाश में जुट चुकी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur