Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / एआईसीसी पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी कल झुंझुनू दौरे पर

,

एआईसीसी पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी कल झुंझुनू दौरे पर

जिले में निकलेंगे “अग्नि वीर आक्रोश यात्रा”

साथ ही जिला अध्यक्ष दिनेश सुण्डा के नेतृत्व में BRO ऑफिस के स्थानांतरण का भी किया जाएगा विरोध

झुंझुनू,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी 29 अक्टूबर को झुंझुनू दौरे पर रहेंगे । वे यहां सैनिकों के हितों के खिलाफ केंद्र की भाजपा सरकारकी नीतियो के विरोध में 29 अक्टुबर को सुबह 10 बजे शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिकों को संबोधित करेंगे ।इसी क्रम में “अग्निवीर आक्रोश यात्रा ” निकाली जाएगी। शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि दी जाएगी। अग्नि वीर आक्रोश यात्रा के साथ – साथ जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा के नेतृत्व में बी आर ओ ऑफिस का झुंझुनू से बीकानेर स्थानांतरण का भी विरोध किया जाएगा और बी आर ओ ऑफिस को झुंझुनू ही रखने के लिए पूर्व सैनिकों और युवाओं द्वारा संकल्प लिया जाएगा । इसके बाद मलसीसर में सैनिकों की खुली सुनवाई होगी तत्पश्चात वह वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur