Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : एयरफोर्स जवान संजय बराला का निधन

Jhunjhunu News : एयरफोर्स जवान संजय बराला का निधन

Air Force sergeant Sanjay Barala funeral in Jhunjhunu village

बारी का बास में शोक की लहर, आज 3 बजे तिरंगा रैली के साथ अंतिम संस्कार
झुंझुनूं जिले के बारी का बास गांव से दुखद समाचार सामने आया है।
भारतीय वायुसेना के जवान संजय बराला (36) का बीमारी के चलते निधन हो गया।

वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और मेडिकल लीव पर थे।

परिवार और गांव में मातम

संजय बराला, सूबेदार मेजर प्रताप सिंह बराला के पुत्र थे।
स्वास्थ्य बिगड़ने पर उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

उनके असामयिक निधन से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

संजय अपने पीछे 9 वर्षीय पुत्र और 4 वर्षीय पुत्री छोड़ गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल एक परिवार नहीं, बल्कि पूरे गांव के लिए अपूरणीय क्षति है।

आज 3 बजे निकलेगी तिरंगा रैली

वीर जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए आज दोपहर 3 बजे सुल्ताना रोड स्थित सब्जी मंडी से पैतृक गांव तक तिरंगा रैली निकाली जाएगी।

अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

बड़ी संख्या में ग्रामीण, पूर्व सैनिक और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

नेताओं और ग्रामीणों ने जताया शोक

RLP नेता दिनेश सहारण ने शोक व्यक्त करते हुए कहा,

“यह गांव और क्षेत्र के लिए अत्यंत दुखद क्षण है। संजय बराला ने देश सेवा के साथ गांव का नाम गौरवान्वित किया।”

चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट