Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / अजय तसीड़ (सैनी)को भी बनाया गया कांग्रेस का कार्यकारी जिलाध्यक्ष

,

अजय तसीड़ (सैनी)को भी बनाया गया कांग्रेस का कार्यकारी जिलाध्यक्ष

झुंझुनूं. कांग्रेस में नियुक्तियों का दौर जारी है। खलील बुडाना के बाद अब एक और कार्यकारी जिलाध्यक्ष की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा की गई है। जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने बताया कि उदयपुरवाटी के युवा नेता अजय तसीड़ (सैनी)को कांग्रेस का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिला परिषद के पूर्व सदस्य राजीव गोरा, पिलानी नगरपालिका चेयरमैन हीरालाल नायक को जिला महासचिव तथा रोशन मणकसास को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। सुंडा ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी में दो कार्यकारी जिलाध्यक्ष के पद संगठन द्वारा सृजित किए गए थे। जिसके तहत अब खलील बुडाना तथा अजय तसीड़ (सैनी)को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिससे संगठन के कार्यों में और गति मिलेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur