Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / अखिल भारतीय खटीक समाज युवा मोर्चा झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष बने प्रदीप चंदेल

अखिल भारतीय खटीक समाज युवा मोर्चा झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष बने प्रदीप चंदेल

अखिल भारतीय खटीक समाज युवा मोर्चा झुंझुनूं का जिलाध्यक्ष प्रदीप चंदेल को बनाया गया है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय खटीक समाज युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक बडग़ुर्जर ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने पर दी। इस अवसर पर खटीक समाज के लोगों ने पीपली चौक स्थित मुक्तिधाम में पौधारोपण किया। जिसमें समाज के युवा वर्ग ने पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर समाज के हनुमान चंदेल, चिरंजीव चावला, शशिकांत नेहरा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur