Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu: अलसीसर में युवाओं ने मनाया बसंत उत्सव, वृक्षारोपण किया

Jhunjhunu: अलसीसर में युवाओं ने मनाया बसंत उत्सव, वृक्षारोपण किया

Youth planting trees during Basant Utsav in Alsisar

अलसीसर के अंबेडकर भवन के सामने स्थित गोगामेड़ी परिसर में युवाओं ने वृक्षारोपण कर बसंत उत्सव मनाया।

कार्यक्रम संयोजक सुभाष कुमार ने वृक्षों के महत्व के बारे में बताया और आमजन से अधिक से अधिक वृक्षारोपण की अपील की।


पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राजेश हरिपुरा ने कहा,

“मैं ताज तो नहीं बना सकता लेकिन एक पेड़ तो लगा ही सकता हूं।”

प्रधानाचार्य मुरलीधर सैनी ने लोगों को चेताया कि पेड़ों की कटाई रोकने के लिए आमजन को जागरूक होना चाहिए।

प्रधानाचार्य मदनलाल मुंडोतिया ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण से जलवायु परिवर्तन नियंत्रित किया जा सकता है और सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर रोकथाम जरूरी है।


समारोह में उपस्थित गणमान्य नागरिक

कार्यक्रम में उपस्थित रहे: राजकुमार गुडेसर, राधेश्याम सैनी, बालूराम, किशनलाल, विद्याधरसिंह, पंकज कुमार, कमलेश सरोवा, राकेश गोरा, संदीप शर्मा, मुकेश बरवड़, मोहर सिंह, विरेंद्र सेवदा, महेश कुमार दौलतपुरा, मुकेश महरिया दुलपुरा, पितराम सहित अन्य नागरिक।