Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आजादी का अमृत महोत्सव प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भरता के संकल्प का अमृत है – मावंडिया

,

आजादी का अमृत महोत्सव प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भरता के संकल्प का अमृत है – मावंडिया

प्रेस वार्ता में

झुंझुनूं, आजादी का अमृत महोत्सव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भरता के संकल्प का अमृत है जिसके फलस्वरूप भारत दुनिया का सबसे ताकतवर राष्ट्र बनकर उभरेगा तथा पुनः विश्वगुरु बनेगा। उपरोक्त बातें भा ज पा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का जो अमृत महोत्सव मना रहा है निश्चित रूप से इससे युवा पीढ़ी को देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलेगी । प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद नरेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विकास के साथ साथ छुपी हुई प्रतिभाओं को तलाशने का काम भी किया है जिन्होंने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। आज प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश का हर नागरिक हर घर तिंरगा अभियान से जुड़कर उसे सफल बनाने में जुटा है।इस दौरान जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, जिला मंत्री एवं तिरंगा अभियान के जिला संयोजक महेंद्र चंदवा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur