Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में 9 अक्टूबर से अमृता हाट मेला, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

झुंझुनूं में 9 अक्टूबर से अमृता हाट मेला, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

झुंझुनूं, महिला अधिकारिता विभाग और राजीविका झुंझुनूं द्वारा आयोजित अमृता हाट ए फैमिली फेयर का शुभारंभ 9 अक्टूबर 2025 को झुंझुनूं के परमवीर पीरू सिंह स्कूल खेल मैदान में होगा।

यह 10 दिवसीय आयोजन महिलाओं की कला, उद्यमिता और सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान करेगा।


राज्यभर के महिला समूहों के उत्पाद उपलब्ध

इस हाट मेले में राजस्थान के सभी जिलों से आई महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।
यह पहल महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।


हर दिन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

मेले के दौरान हर दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा:

  • 9 अक्टूबर – भव्य उद्घाटन समारोह
  • 10 अक्टूबरसुहागन शक्ति (करवा चौथ विशेष)
  • 11 अक्टूबरविराट कवि सम्मेलन
  • 12 अक्टूबरअन्तर्महाविद्यालय नृत्य प्रतियोगिता
  • 13 अक्टूबरअंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम
  • 14 अक्टूबरअन्तर्विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता
  • 15 अक्टूबरधुन – द रायजिंग स्टार
  • 16 अक्टूबरराजीविका महिला समूह नृत्य प्रस्तुतियां
  • 17 अक्टूबरस्वयं सहायता समूहों के सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • 18 अक्टूबरसमापन समारोह

अधिकारियों का क्या कहना है?

महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला ने बताया:

अमृता हाट का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को मंच देना है। इस आयोजन से स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा मिलेगा और समाज में महिला सशक्तिकरण की भावना मजबूत होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur