Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / शिक्षक के ट्रांसर्फर से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल को ताला जड़ा

शिक्षक के ट्रांसर्फर से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल को ताला जड़ा

ग्रामीण और बच्चे स्कूल के बाहर धरने पर बैठे, वापस लगाने की मांग की

सूरजगढ़, स्थानांतरण हुए शिक्षक को वापस उसी स्कूल मेंं लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणां ने स्कूल को ताला जड़़ दिया। स्कूल के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों के साथ स्कूल बच्चे भी धरने पर बैठ गए। मामला झुंझुनूं के सूरजगढ तहसील में स्थित बालूराम की ढ़ाणी में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का है। ग्रामीण और बच्चों की मांग है कि जब तक शिक्षक को वापस इसी स्कूल में नही लगाया जाएगा, स्कूल को खोलने नही देंगे। बच्चों को भी स्कूल में नही भेजेंगे। ग्रामीण गोपीराम ने बताया कि स्कूल में कार्यरत शिक्षक सुमेर सिंह का दूसरी स्कूल में स्थानांतरण कर दिया गया है। वे 20 साल से स्कूल में कार्यरत थे। शिक्षक सुमेर सिंह ने 20 सालों में बच्चों को अच्छे तरीके से पढाने के साथ अन्य गतिविधियां जैसे पौधरोपण, योगाभ्यास, खेलकूद, पारिवारिक संस्कार, स्वच्छता आदि कार्य भी करवाए है। उनके कार्यकाल में स्कूल को बेहतरीन रिजल्ट रहा है। नामांकन में वृद्धि भी हुई है। स्कूल को 5वीं से 8वीं तक क्रमोन्नत करवाने में टीचर का विशेष योगदान रहा था। जब तक टीचर को वापस नही लगाया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। बच्चों को स्कूल भी नही भेजेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur