Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / एएनएम-एलएचवी का झुंझुनूं मे चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी

एएनएम-एलएचवी का झुंझुनूं मे चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी

कलेक्ट्रेट पर सैकड़ों की तादाद में कार्मिकों का प्रदर्शन

झुंझुनू, एएनएम-एलएचवी कर्मचारियों का झुंझुनूं मे चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है सैकड़ों की तादाद में बैठे कार्मिकों ने एएनएम-एलएचवी संघ ऑफ राजस्थान के बैनर तले कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ उनकी मांगों पर अनदेखी करने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। धरने पर बैठी कर्मचारी संघ अध्यक्ष सरोज ने बताया कि हमारी 3 मांग प्रमुख है ।एएनएम का पदनाम कर फिल्ड ऑफिशर करने, ग्रेड पे 28 सौ 36 सौ करने पदोन्नती करने की मांग है। इस दौरान कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक वह प्रदर्शन जारी रखेंगे। गौरतलब है कि पिछले चार रोज से झुंझुनू एएनएम-एलएचवी कर्मचारियों का अपनी मांगों के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अभी तक इस मामले में सरकार और इनके बीच मांगो पर सहमति नहीं हुई है।