Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के तीन शातीर चोर दो देशी कट्टा व तीन जिन्दा कारतूस मय कैम्पर गाडी के गिरफतार

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के तीन शातीर चोर दो देशी कट्टा व तीन जिन्दा कारतूस मय कैम्पर गाडी के गिरफतार

चूरू में पुलिस पर फायरिंग सहित 11 वारदातो का खुलासा

झुंझुनू, पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत वृताधिकारी चिडावा रधुवीर प्रसाद शर्मा के निकट सुपरविजन मे अवैध हथियारो की रोकथाम व अवैध हथियारो के विरूध कार्यवाही हेतु चलाये गये अभियान मे जिला स्पेशल टीम झुंझुनू व पुलिस थाना चिडावा द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए पिलानी र्बाइ पास रोड चिडावा पर नाकाबंदी कर मुलजिमान संदीप पुत्र महेंद्र सिंह जाति जाट उम्र 25 साल निवासी झेरली थाना पिलानी, वीरेन्द्र पुत्र गुलाबसिंह जाति राजपुत उम्र 32 साल निवासी झेरली थाना पिलानी, संदीप पुत्र रमेश कुमार जाति जाट उम्र 27 साल निवासी थिरपाली बड़ी थाना हमीरवास से 02 देशी कटटा व 03 जिंदा कारतुस व एक सफेद रंग की बिना नम्बरी बोलेरो कैंपर गाडी बरामद किया जाकर थाना चिडावा में अभियोग दर्ज कर मुल्जिमान से अनुसन्धान जारी है। उपर्युक्त तीनो शातीर मुलजिमान पुलिस पर फायरिंग, नकबजनी एवं अनाज चोरी की वारदातो मे संलिप्त है । जिनसे अन्य वारदातों के बारे मे गहनता से पूछताछ की जा रही है । इन्होने पूछताछ में सीकर, बीकानेर, चूरू मे अनेक वारदात करना स्वीकर किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur