Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राज्य बीमा क्लेम के लिए 31 जनवरी से पूर्व करें आवेदन

राज्य बीमा क्लेम के लिए 31 जनवरी से पूर्व करें आवेदन

झुन्झुनूं, ऐसे राज्य कार्मिक जो 01 अप्रेल 2024 से 31 मार्च 2025 के मध्य सेवानिवृत्त होंने वाले हैं उनकी बीमा पॉलिसी परिपक्व हो गयी है और उनको राज्य बीमा का भुगतान किया जाना है। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग झुन्झुनूं के सहायक निदेशक कृष्ण कुमार पंवार ने बताया कि सभी आहरण वितरण अधिकारी अपने अधीनस्थ सेवानिवृत्त होंने वाले कार्मिकों के दावा भुगतान हेतु बीमेदार की एसएसओ आईडी से एसआईपीएफ न्यू पोर्टल से 15 जनवरी से पूर्व क्लेम ऑन लाईन आवेदन करवा कर भिजवाया जाना सुनिष्चित करावें। सेवानिवृत्त होंने वाले कार्मिक समस्त दस्तावेज बीमा रिकॉर्ड बुक प्रत्येक पेज आहरण वितरण अधिकारी द्वारा प्रमाणित मय टीवी नम्बर दिनांक सहित, पदस्थापन विवरण हेतु परिशिष्ट क जिसमें कर्मचारी का मोबाईल नम्बर अंकित हो, पॉलिसी बॉण्ड, कैंसिल चैक या बैंक पासबुक की कॉपी आदि अपलोड कर ऑनलाईन आवेदन करें। उन्होंने बताया कि आवेदन करने से पूर्व कार्मिक सुनिश्चित कर लेवें की पै-मैनेजर पर बैंक खाता नम्बर, आईएफएससी कोड आदि बैंक डिटेल सही हो। यदि कोई कार्मिक का स्थानान्नतरण अन्य जिले में हो गया है तो उसकी सूचना भिजवायें। बीमेदार की अंतिम बीमा कटौति माह दिसम्बर 2023 तक के वेतन से ही की जानी थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur