Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Army Day Special : राजस्थान का ऐसा जिला जहां हर गांव से निकलते है फौजी, अभी तक 485 जवान हो चुके हैं शहिद

Army Day Special : राजस्थान का ऐसा जिला जहां हर गांव से निकलते है फौजी, अभी तक 485 जवान हो चुके हैं शहिद

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : Army Day Special : राजस्थान का ऐसा जिला जहां हर गांव से निकलते है फौजी, अभी तक 485 जवान हो चुके हैं शहिद

Army Day Special : राजस्थान को वीरों की भूमि कहा जाता है। यहां हर जिले से कई जवान फौज में है। आज हम आपको राज्यों के एक ऐसे जिले के बारे में बताएंगे जहां के हर गांव के कई लड़के इंडियन आर्मी में है।

 हम बात कर रहे हैं झुंझुनू जिले के बारे में जहां के हर गांव के बच्चे इंडियन आर्मी जॉइन करना चाहते हैं। यहां के युवा अपने जान की बाजी लगाकर अपने देश की सेवा में तत्पर रहते हैं।

अभी तक झुंझुनू जिले के 485 से अधिक जवान शहीद हो चुके हैं वही 81 से अधिक सैनिकों को वीरता पुरस्कार भी मिला है। इस गांव के बच्चे आर्मी जॉइन करना चाहते हैं और हर साल कड़ी ट्रेनिंग लेते हैं।

वीरता पुरस्कारों की सूची
कीर्ति चक्र : 04
वीर चक्र : 23
शौर्य चक्र : 10
सेना मेडल : 23
नौसेना मेडल : 02
मेंशन इन डिस्पैच : 14

1971 का युद्ध और शेखावाटी का बलिदान
भारत-पाक 1971 का युद्ध महज 13 दिन चला, लेकिन इसमें देश के 3900 जवान शहीद हुए। शेखावाटी ने इसमें 168 वीर दिए। जिसमें झुंझुनूं के 108, सीकर के 46 और चूरू के 12 जवान शामिल थे।

हर घर में सैनिक, हर मां की आंखों में फिक्र

 झुंझुनू जिले में अभी तक 65000 पूर्व सैनिक और 55000 वर्तमान सैनिक है। यहां के बच्चे हर साल बड़े पैमाने पर फौजी ज्वाइन करते हैं। यहां के बच्चों के आंखों में देश के सेवा का सपना होता है जिसको पूरा करने के लिए वह कड़ी मेहनत करते हैं।