Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जमीन की धोखाधड़ी कर 65 लाख हड़पने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

जमीन की धोखाधड़ी कर 65 लाख हड़पने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सिंघाना पुलिस ने आरोपी प्रेमजीत शर्मा को किया गिरफ्तार

झुंझुनू, झुंझुनू जिले की सिंघाना पुलिस ने जमीन की धोखाधड़ी कर 65 लाख हड़पने वाले आरोपी प्रेमजीत शर्मा को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सिंघाना भजना राम ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवादी रूपा देवी निवासी सिंघाना का इस्तगासा न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खेतडी से प्राप्त हुआ की प्रेमजीत शर्मा निवासी लाम्बी अहीर से एक प्लाट मय मकानात के 75 लाख रुपए में जरिए नोटरी क्रय किया था। जिसमें ₹65 लाख नगद दे दिए थे तथा शेष राशि ₹10 लाख रजिस्ट्री करवाने पर देने की बात तय हुई थी। आरोपी प्रेम जीत शर्मा ने अपनी जमीन को पुनः अनीता देवी को विक्रय कर दी। जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस कार्रवाई में उप पंजीयक उप तहसील सिंघाना से प्रेमजीत शर्मा द्वारा अनीता देवी के नाम से करवाई गई रजिस्ट्री की प्रमाणित प्रति प्राप्त की गई तथा आरोपी प्रेम जीत शर्मा के खिलाफ जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर आरोपी फरार चल रहा था जिसकी बार-बार तलाश की गई। मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर आरोपी को दस्तयाब कर अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur