झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना में एएसआई पद पर तैनात सुभाष लाम्बा का बीती रात निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान ही उन्होंने कल रात अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर मिलते ही पिलानी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस विभाग के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी गहरा दुख देखा गया। सुभाष लाम्बा अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे, जिसके कारण वे सहकर्मियों और आमजन के बीच काफी लोकप्रिय थे।
पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों ने भी उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील अधिकारी के रूप में याद किया।
उनके निधन से क्षेत्र को एक ईमानदार और समर्पित पुलिसकर्मी की कमी हमेशा महसूस होगी।
रिपोर्ट: मनीष शर्मा, चिड़ावा (शेखावाटी लाइव)
