Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मुख्यमंत्री से माँगी कमल कान्त शर्मा के लिए टिकट

मुख्यमंत्री से माँगी कमल कान्त शर्मा के लिए टिकट

हेलीपेड पर भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर

झुझुनू, भाजपा के घोषणा पत्र में किए वादे के अनुसार पेंशनर लाभार्थियों को 15 प्रतिशत बढ़ी हुई राशि आवंटन हेतु केशव आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में आयोजित सभा में शिरकत होने झुझुनू पधारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हैलीपैड पर भाजपा ज़िला पदाधिकारियों एव मण्डल अध्यक्षों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया व सामूहिक रूप से एक स्वर में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एव ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा का चुनाव बायोडाटा मुख्यमंत्री शर्मा को देकर आगामी विधानसभा के उपचुनाव हेतु टिकट देने की माँग की।सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने टिकट माँगते हुए कहा कि एक ईमानदार व परिश्रमी कार्यकर्ता को टिकट मिलने से ज़िले के सभी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा व भाजपा झुझुनू में जीत का परचम लहराएगी। इस मौक़े पर उप ज़िला प्रमुख सतवीर गुर्जर, ज़िला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, सुनील लाँबा, रमनिरंजन पुरोहित, मदनलाल सैनी, राकेश शर्मा बगड़, शेर सिह निर्बान, ज़िला मंत्री महावीर ढाका, महेंद्र चंदवा, नीता यादव, सुनीता स्वामी, मंजु सैनी, रामस्वरूप सैनी, रिसाल कँवर, कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, आईटी ज़िला संयोजक सौरभ सोनी, सोशियल मीडिया ज़िला संयोजक चन्द्र प्रकाश शुक्ला, सुभाष मावंडिया, किसान मोर्चा ज़िलाध्यक्ष रतन सिह तंवर, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष सरोज श्योरान, एससी मोर्चा ज़िलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भादरमल स्वामी, कुलोद मण्डल अध्यक्ष सतीश खिचड़, अशोक मलानी, पूर्व सभापति ख़ालिद हुसैन , मण्डल अध्यक्ष ओम सोनी, सुधीर चौमल, मोहन सैनी, नरेंद्र सिह, विजेंद्र सहित बड़ी संख्या में उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियों ने कमल कान्त शर्मा के बायोडाटा पर हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंपा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur