Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / विधानसभा अध्यक्ष देवनानी रविवार को आएंगे झुंझुनूं

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी रविवार को आएंगे झुंझुनूं

झुंझुनूं, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार 10 मार्च को एक दिवसीय यात्रा पर झुंझुनू आयेंगे। देवनानी झुंझुनू में मां माटी प्रन्यास और भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित “राम लला मंदिर निर्माण – एक नए युग का शुभारंभ” विषय पर आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे । कार्यक्रम एस एस मोदी विद्या विहार, रोड नंबर 2 झुंझुनूं में आयोजित किया जाएगा । देवनानी का रविवार सांय जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur