Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / अतिक्रमण की बात को लेकर दो पक्षों में झड़प

अतिक्रमण की बात को लेकर दो पक्षों में झड़प

जहा पिता पुत्र गंभीर हालत में

सूरजगढ़(के के गाँधी) कस्बे के वार्ड 19 में मंगलवार को अतिक्रमण के विवाद पर दो पक्षों के बिच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। झगडे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार वार्ड 19 में रहने वाले विष्णु शर्मा व कपिल शर्मा के बीच अतिक्रमण व रास्ते को लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा है। मंगलवार को कोर्ट के आदेशों के आधार पर कपिल शर्मा गली के बाहर गेट के पिलर का निर्माण करवा रहा था इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया। जिसमे दोनों पक्षों की ओर से हथियारों से मारपीट हुई जिसमे दोनों ही पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से विष्णु व उसके एक पुत्र की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने दोनों को झुंझुनू के बीडीके अस्पताल रैफर कर दिया। मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा की घटना के संबंध में किसी पक्ष ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है। पुलिस ने रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur