झुंझुनूं, जिले में रहने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति के ऐसे बच्चें जो आर्थिक रूप से कमजोर है और कहीं बाहर जाकर तैयारी करना चाहते हैं उन बच्चों के लिए अंबेडकर भवन झुंझुनूं में महा स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन 20 मई को सुबह 11 बजे किया जाएगा। सीताराम बास बुडाना एवम् इंद्राज सिंह भूरिया ने बताया कि जो बच्चे परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वो 20 मई को अंबेडकर भवन झुंझुनूं में पहुंचकर सुबह 9 से 10:30 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर परीक्षा में भाग लेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चें सीईटी टेस्ट पास राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस की तैयारी करने वाले बच्चे इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं। परीक्षार्थी कार्ड बोर्ड अपने साथ लेकर आवे। महेश जसरापुर एवम् राजेश हरिपुरा ने बताया कि स्कॉलरशिप टेस्ट पेपर में भारत का सामान्य ज्ञान,मानसिक योग्यता,गणित, करंट जनरल नॉलेज के 50 सामान्य प्रश्न आयेंगे। परीक्षा संपन्न होने के बाद बच्चों की मेरिट लिस्ट बनाकर के टॉप 10 बच्चों का चयन किया जाएगा। उन सभी बच्चों का एक वर्ष के लिए रहना,खाना,कोचिंग की तरफ से निशुल्क रहेगा जब तक वो सरकारी नौकरी में नहीं लग जाए। पिछली बार भी ये परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें टॉप चयनित 10 बच्चों का चयन कर सीकर भेजा गया था। उसमें से 5 बच्चों का विभिन्न परीक्षा पास करने पर द प्रकाश कोचिंग सीकर तथा आवाम ग्रुप द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आवाम महा स्कॉलरशिप टेस्ट 20 मई को होगा
आवाम महा स्कॉलरशिप टेस्ट 20 मई को होगा


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

