Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो व्यक्ति गाड़ी सहित गिरफ्तार

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो व्यक्ति गाड़ी सहित गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव द्वारा होली के पर्व पर अवैध शराब बिक्री व परिवहन के खिलाफ चले गए अभियान के दौरान थानाधिकारी बिसाऊ रामपाल द्वारा गठित टीम ने बिसाऊ रोड पर श्मशान घाट के पास महनसर पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक इयोन कार को चेक किया तो गाड़ी में दो व्यक्ति थे जिनका नाम पता पूछा गया तो उन्होंने जिला सीकर का होना बताया। गाड़ी को चेक किया गया तो उसके अंदर से कुल 96 पव्वे अंग्रेजी शराब व 59 बोतल बीयर की पकड़ी गई। पुलिस ने अवैध शराब सहित गाड़ी को जप्त कर मुलजिमानो को गिरफ्तार कर लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur