मंडावा,[सूर्यप्रकाश लाहौरा] मंडावा थाना पुलिस ने रात्रि में बड़ी कारवाई करते हुए झुंझुनूं रोड़ पर अवैध अंग्रेजी शराब से भरे कंटेनर को पकड़ा है। इस कंटेनर में हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 615 कार्टून थे। पुलिस ने कनटेनर जब्त कर अवैध शराब ले जाने के आरोप मे एक युवक को गिरफ्तार किया हैा मंडावा एसएचओ रिया चौधरी ने बताया कि गत रात्रि को गश्त व नाकाबंदी चल रही थी। इसी दौरान झुंझुनूं रोड़ पर एक कंटेनर तेज गति से आ रहा था। उसे रूकवाने पर भी नही रूका। पुलिस को शंक होने पर कनटेनर का पीछा किया। तो कंटेनर एक पीक अप गाड़ी से टक्करा कर रुक गया। चालक व खलासी कंटेनर के छोड़कर भागने लगे। तब पुलिस ने कंटेनर चालक को दबीश देकर पकड़ लिया । खालासी रात्रि में अंधेरा होने के कारण भाग गया। एसएचओ रिया चौधरी ने पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक वसीम (22) पुत्र जैकम जाति मेव मुस्लमान निवासी दुनावला थाना नगर (भरतपुर) को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। अवैध शराब से भरे कंटेनर को जब्त कर लिया गया। जबकि दूसरा युवक अंधेरा का फायदा उठाकर भागने मे सफल हो गया। कंटेनर में हरियाणा निर्मित रायल स्टेक की 90, रायल चैलेंज की 70, एपीसोड 365 व मेक्डोल की 90 पेटी साहित अंग्रेजी शराब के कुल 615 कार्टून(पेटी) थी। जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीस लाख है I कंटेनर हरियाणा नंबर का है। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अनुसंधान जारी है।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / अवैध अंग्रेजी शराब से भरा कंट्रेनर पकड़ा
अवैध अंग्रेजी शराब से भरा कंट्रेनर पकड़ा



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।