Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही

लाखों की शराब जब्त, दो गिरफ्तार


जब्त शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] पुलिस अधिक्षक गौरव यादव के निर्देशन पर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए लाखों की शराब जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार कर लिया। एचसी नरेश कुमार ने बताया कि गुरूवार को मुखबिर से सुचना मिली की कस्बे के काकोडा रोड़ रेलवे फाटक के पास अवैध शराब के कार्टुनों के साथ दो लोग खड़े हुए है। सुचना पर एचसी नरेश कुमार मय पुलिस जाब्ते के साथ जब रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो दानों शख्स पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगे जिन्हे पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया जब कार्टुनों को चैक किया तो 60 कार्टुनों में देशी शराब के 2880 पव्वे भरे हुए थे जिनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रूपए आंकी गई। मौके से पुलिस ने अनिल कुमार उर्फ सोनू पुत्र बसंतलाल जाट व विकास पुत्र सुलतान सिंह जाट निवायी झांझडियों की ढ़ाणी तन काकोडा को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur