Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ज्योति विद्यापीठ के आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

ज्योति विद्यापीठ के आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

बगड़, 67वीं राज्य स्तरीय 17 वर्षीय बालक बालिका योगासन प्रतियोगिता विवेकानंद मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैतारण, पाली में आयोजित हुई l योग आचार्य मनोज कुमार सैनी ने बताया कि 17 वर्षीय बालिका वर्ग रिदमिक में चावीॅ ने 9 वी रैंक तथा आर्टिस्टिक में छात्रा जिया ने 11वीं रैंक हासिल की। इसी प्रकार छात्र वर्ग आर्टिस्टिक में विवेक ने 9 वी रैंक तथा ऋद्धिमिक में आयुष ने तीसरी रैंक के साथ ब्रोंज मेडल जीता । राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र हैप्पी,पियूष व पुष्पेंद्र ने भी भाग लिया । मेडल एवं रैंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं का संस्था प्रबंधक चिरंजीलाल सैनी एवं संस्था प्रधानाचार्य किरण सैनी ने स्वागत एवं सत्कार किया इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे तथा विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur