Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आजाद समाज पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अल्का राठी का झुंझुनू में हुआ स्वागत

आजाद समाज पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अल्का राठी का झुंझुनू में हुआ स्वागत

झुंझुनू, आज अंबेडकर भवन झुंझुनू मे आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ।सम्मेलन की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एडवोकेट अल्का राठी रही एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व भीम आर्मी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता तवर रही।एवं सम्मेलन की अध्यक्षता आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप चंदेल ने की।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। झुंझुनू धरा पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पहली बार पधारने पर जिला पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया एवं उनको शुभकामनाएं दी ।आजाद समाज पार्टी जिला महासचिव प्रोफेसर डॉक्टर अनिल कुमार ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ता निर्माण करने पर जोर दीया। एडवोकेट अलका राठी ने जिला कमेटी टीम ओर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया एवं जल्द ही महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी बनाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदीप चंदेल ने बताया आने वाले विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी सभी विधानसभाओं पर चुनाव लड़ेगी। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार ,जिला सचिव भाई शकील फौजी, उदयपुरवाटी विधानसभा अध्यक्ष जय सिंह शेरावत राजेश आलडिया,सूर्यकांत खारड़िया, राजकुमार, बृज मोहन, संदीप, रोहित, विक्रम, रामनिवास,गोकुल आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur