Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ‘आज़ादी की राहों में’ पुस्तक का सूरजगढ़ में भव्य विमोचन

‘आज़ादी की राहों में’ पुस्तक का सूरजगढ़ में भव्य विमोचन

40 क्रांतिकारी महिलाओं की गाथा समेटे पुस्तक का हुआ विमोचन

सूरजगढ़, झुंझुनूं स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं के योगदान को समर्पित ‘आजादी की राहों में’ पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम रविवार को सूरजगढ़ स्थित आदर्श समाज समिति इंडिया कार्यालय में आयोजित हुआ।


विधायक द्वय ने किया विमोचन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्रवण कुमार (सूरजगढ़) व पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा नेता रणधीर सिंह बुडानिया ने की।
विशिष्ट अतिथियों में काजड़ा सरपंच मंजू तंवर, लोटिया सरपंच महावीर प्रसाद सिंघल, व युवा जाट महासभा के उपाध्यक्ष विजय मील उपस्थित रहे।


लेखक धर्मपाल गांधी का संबोधन

लेखक धर्मपाल गांधी ने बताया कि यह उनकी चौथी पुस्तक है, जिसमें 40 महिला स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता और बलिदान की कहानियां शामिल हैं।

“आजादी की लड़ाई में महिलाओं की भागीदारी के बिना इतिहास अधूरा है,” — धर्मपाल गांधी

उन्होंने बताया कि पुस्तक में उन क्रांतिकारी महिलाओं की गाथाएं शामिल हैं जिन्होंने सामाजिक बंधनों को तोड़कर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया।


पुस्तक का ऐतिहासिक महत्व

विधायक श्रवण कुमारपितराम सिंह काला ने पुस्तक को स्वतंत्रता संग्राम का ऐतिहासिक दस्तावेज बताया।
उन्होंने कहा कि धर्मपाल गांधी का यह प्रयास युवा पीढ़ी को आजादी के संघर्ष से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।


विशिष्ट जनों का विचार

कार्यक्रम में शिक्षाविद मनजीत सिंह तंवर, योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह, अंजू गांधी (संपादक), जगदेव सिंह खरड़िया, राजपाल सिंह फौगाट, राजकरण भारतीय समेत कई गणमान्य जनों ने विचार साझा किए।


आयोजन में रही व्यापक भागीदारी

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, सरपंच प्रतिनिधि व युवा नेता मौजूद रहे।
संचालन मनजीत सिंह तंवर ने किया व अंत में लेखक धर्मपाल गांधी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur