Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बाबा गंगाराम का विराट महोत्सव 12 जून को

,

बाबा गंगाराम का विराट महोत्सव 12 जून को

गंगा दशहरा के अवसर पर

गंगा दशहरा के अवसर पर विष्णुअवतारी बाबा गंगाराम का विराट महोत्सव एवं पंचदेव मंदिर का स्थापना दिवस पंचदेव मंदिर में 12 जून समारोहपूर्वक मनाया जायेगा। समारोह को लेकर मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट के साथ साथ विशाल भजन संध्या, नृत्य नाटिकाएं, दर्शन-पूजन, श्रृंगार, अभिषेक एवं छप्पनभोग के कार्यक्रम होंगे। महोत्सव में बड़ी संख्या में बाहर से श्रद्धालुगण एवं ख्यातिप्राप्त कलाकार भी पधारेंगे। महोत्सव के तहत श्री पंचदेव मंदिर परिसर में विशाल भजन-संध्या होगी जिसमें सुप्रसिद्व भजन गायक श्री संजय शर्मा (कोलकाता) सहित एवं अन्य कई कलाकार संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देंगे। महोत्सव का प्रारंभ प्रात : 4 बजे देव प्रतिमाओं के सहस्त्राभिषेक एवं महामंगला आरती से होगा। महोत्सव व्यवस्था के सम्बन्ध में गुरूवार को बाबा गंगाराम सेवा समिति की सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur