Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / उप राष्ट्रपति की धर्मपत्नी का बबलू चौधरी ने परिवार के साथ किया स्वागत

,

उप राष्ट्रपति की धर्मपत्नी का बबलू चौधरी ने परिवार के साथ किया स्वागत

सुदेश धनखड़ ने दिल्ली आने का न्योता दिया

झुंझुनूं, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के उप राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार उनकी पत्नी सामाजिक कार्यकर्ता सुदेश धनखड़ जयपुर आये। जहां पर भाजपा नेता निषित बबलू चौधरी व उनकी पत्नी चिड़ावा पंचायत समिति सदस्य मधु चौधरी समेत झुंझुनूं जिले के काफी लोगों ने सुदेश धनखड़ से मुलाकात की और उनका स्वागत किया। इस मौके सभी लोगों को सुदेश धनखड़ ने दिल्ली आने का न्योता दिया और कहा कि झुंझुनूं जिले के लोगों के आशीर्वाद और स्नेह से ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामान्य किसान के पुत्र को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस मौके पर बबलू चौधरी ने भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने पर आभार जताया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur