रास्तें में पड़ा खाली दानपात्र। खेतड़ी नगर[हर्ष स्वामी ] बाढा की ढाणी स्थित संकटमोचन बालाजी मन्दिर में शनिवार देर रात को अज्ञात चोरो ने ताला तोड़ कर मंदिर में रखा दान पात्र पेट्टी चोरी कर ले गए। चोरों ने दानपात्र पेट्टी में से रूपए निकाल कर उसे मंदिर के पास एक खेत में छोड़ कर चले गए। मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्षदानसिंह शेखावत ने बताया कि रविवार सुबह मन्दिरपुजारी संजय शर्मा पूजा के लिए पहुंचा तो देखा की मन्दिर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और मंदिर में रखा हुआ दानपात्र गायब मिला। पुजारी ने ग्रामीणो को मंदिर में चोरी की सूचना दी। सूचना पाकर श्रीरामसिंह,महावीरसिंह, राजेन्द्रसिंह, महेन्द्रसिंह, महेन्द्रसिंह,आंशुसिंह, तनुजसिंह सहित कई ग्रामीण मंदिर में जमा हो कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर खेतड़ी डीएसपी वीरेंद्र मीणा व थानाधिकारी किरणसिंह यादव मौके परपहुंच कर ग्रामीणों से चोरी की घटना की जानकारी ली। तनुजसिंह सिंह ने बताया कि दानपात्र मन्दिर से दूर एक खेत में टूटा हुआ मिला जिसमे रखी नगदी गायब थी। इस संबंध में बाढ़ा की ढ़ाणी निवासी दानसिंह शेखावत ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दानपात्र से रूपए चुराने का मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट में बताया कि दानपात्र में करीब दस हजार रूपए होने का अनुमान है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दानपात्र से रूपए चुराने का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बाढ़ा की ढाणी के बालाजी मन्दिर से दानपात्र चोरी
बाढ़ा की ढाणी के बालाजी मन्दिर से दानपात्र चोरी



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।