Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बैडमिंटन प्रतियोगिता फाइनल मैच के मुकाबले रहे रोचक

,

बैडमिंटन प्रतियोगिता फाइनल मैच के मुकाबले रहे रोचक

झुंझुनू, 19 सितंबर 2023 से ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ में शुरू हुई 17 वर्षीय एवं 19 वर्षीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मैच के मुकाबले रोचक रहे । खेल प्रभारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि 17 वर्षीय छात्रा बैडमिंटन प्रतियोगिता में डालमिया विद्या मंदिर चिड़ावा प्रथम, गोदावरी बाई रामदेव नवलगढ़, द्वितीय तथा ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़, तीसरे स्थान पर रही । 17 वर्षीय छात्र बैडमिंटन प्रतियोगिता फाइनल मैच में झुंझुनू एकेडमी विजडम सिटी झुंझुनू प्रथम, बिरला शिशु विहार पिलानी द्वितीय तथा वीर सावरकर स्कूल चिड़ावा तीसरे स्थान पर रही । 19 वर्षीय छात्रा बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में झुंझुनू एकेडमी विजडम सिटी प्रथम, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कैड द्वितीय तथा राकेश अकैडमी पिलानी तीसरे स्थान पर रही तथा 19 वर्षीय छात्र बैडमिंटन फाइनल मुकाबले में झुन्झनू अकैडमी गौशाला झुन्झनू प्रथम, बिरला स्कूल पिलानी द्वितीय, झुंझुनू एकेडमी विजडम सिटी झुंझुनू तीसरे स्थान पर रही ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur