बॉलीबाल, दौड़ और रस्साकशी के रोमांचक फाइनल मुकाबले
बगड़ में ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित संस्थानों में आयोजित पाँच दिवसीय अन्तर व्यवसाय खेल-कूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ।
इस प्रतियोगिता में शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान, कृष्णादेवी फार्मेसी कॉलेज एवं बगड़ आईटीओटी के प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
बॉलीबाल में बीआईटीओटी (ए) विजेता
खेल प्रभारी राजवीर जांगीड़ ने बताया कि अंतिम दिन बॉलीबाल का फाइनल मुकाबला बीआईटीओटी-(ए) और आर.ए.सी टीम के बीच हुआ।
रोमांचक मुकाबले में बीआईटीओटी (ए) टीम विजेता रही।
बैडमिंटन व दौड़ में शानदार प्रदर्शन
बैडमिंटन बालिका वर्ग के फाइनल में नव्या और आशा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें नव्या ने जीत दर्ज की।
100 व 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) और लंबी कूद में आईटीओटी, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रशिक्षणार्थी अर्जुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- 100 मीटर दौड़: अमित द्वितीय, भूपेंद्र तृतीय
- 200 मीटर दौड़: मो. कैफ द्वितीय, रोनक तृतीय
बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में वर्षा यादव प्रथम, मोनिका द्वितीय और पिंकी तृतीय स्थान पर रहीं।
रस्साकशी में इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप विजयी
रस्साकशी का फाइनल मुकाबला इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप 01 (सीनियर) और आईटीओटी टीम के बीच हुआ।
इस मुकाबले में इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप 01 (सीनियर) टीम ने जीत हासिल की।
उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ समापन
समापन अवसर पर तीनों संस्थानों के प्राचार्य, स्टाफ सदस्य एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान खेल भावना और उत्साह देखने को मिला।
