Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बगड़ के शिक्षाविद महेंद्र शास्त्री फिर से हुए सम्मानित

,

बगड़ के शिक्षाविद महेंद्र शास्त्री फिर से हुए सम्मानित

बगड़ के शिक्षाविद महेंद्र शास्त्री एक बार फिर से हुए सम्मानित हुए है, मौका था सैनी समाज संस्था,नवलगढ़ के तत्वावधान में आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मलेन में आज सामाजिक सेवा,शैक्षिक क्षेत्र में किये जा रहे विशिष्ट कार्य तथा सराहनीय मंच संचालन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इस महत्वपूर्ण पल के साक्षी बने कार्यक्रम के अध्यक्ष व महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मांगीलाल पंवार, मुख्य अतिथि व माली सैनी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष औंकारा राम कच्छावा, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माननीय बंशीधर सैनी, अखिल भारतीय माली सेवा सदन पुष्कर के
संयुक्त सचिव आदरणीय धन्नाराम गहलोत, एक्सियन आदरणीय मूलचन्द सैनी, समाजसेवी आदरणीय मांगीलाल भाटी पुष्कर, सैनी छात्रावास नवलगढ़ के अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद सैनी सहित जिले भर से पधारे सैनी समाज बन्धु। महेंद्र शास्त्री ने इस अवसर पर सैनी समाज संस्था नवलगढ़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि विश्वास दिलाता हूं कि समाज सेवा में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखूंगा। समाज का हित ही मेरे जीवन का सर्वोपरि लक्ष्य है तथा रहेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur