Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : नाबालिग अपहृता को नेपाल बॉर्डर से किया दस्तयाब

,

Jhunjhunu News : नाबालिग अपहृता को नेपाल बॉर्डर से किया दस्तयाब

Bagad police team arrests accused and recovers minor girl near Nepal border

झुंझुनूं जिले की बगड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग अपहृता और आरोपी को नेपाल बॉर्डर से दस्तयाब कर लिया है।

पुलिस ने मामले में आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई आईपीएस पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में की गई।

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत और वृताधिकारी हरिसिंह धायल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी दौलतराम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

पुलिस के अनुसार परिवादी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को:

राहुल पुत्र जयसिंह निवासी दानजी की ढाणी (किशनपुरा), सुलताना तहसील चिड़ावा

बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान और अपहृता की तलाश शुरू की।

तकनीकी इनपुट से मिला सुराग

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया।

तकनीकी इनपुट और इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस को आरोपी और अपहृता की लोकेशन नेपाल बॉर्डर के पास मिली।

इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों को दस्तयाब कर लिया।

आरोपी राहुल गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी:

राहुल पुत्र जयसिंह निवासी दानजी की ढाणी, किशनपुरा, सुलताना तहसील चिड़ावा, जिला झुंझुनूं

को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur