Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बगड़ पुलिस ने ए श्रेणी की नाकाबंदी में पकड़े 12 लाख 51हजार रूपये

बगड़ पुलिस ने ए श्रेणी की नाकाबंदी में पकड़े 12 लाख 51हजार रूपये

बुधवार देर रात्रि को

झुंझुनू, बुधवार देर रात्रि को बगड़ पुलिस द्वारा थाने के सामने की जा रही ए श्रेणी की नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से 12 लाख 51हजार रूपये जब्त किए गए। थानाधिकारी बगड़ राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में ग्रामीण वृताधिकारी नील कमल के सुपरविजन में थाने के सामने की गई ए श्रेणी की नाकाबंदी के दौरान बुधवार रात्रि 11:45 पर एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी यूपी नंबर की चिड़ावा की तरफ से आई। जिसको जाब्ते द्वारा रुकवाया गया चेक करने पर गाड़ी में 3 व्यक्ति बैठे हुए थे नवीन कुमार पुत्र कृष्ण कुमार जाति जाट निवासी काजला थाना अग्रोहा मोड़ जिला हिसार, अनिल कुमार पुत्र फतेह सिंह जाति रेवारी निवासी बीरढाना थाना फतेहाबाद हरियाणा व पीछे की सीट पर अनिल कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह जाति राजपूत निवासी नग्नतला थाना अग्रोहा मोड़ जिला हिसार हरियाणा को चेक करने पर गाड़ी में काले बैग में रखे हुए 12 लाख 51हजार रूपये के बारे में मालिकाना बाबत पूछा गया तो तीनों ने कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। इस पर राशि को सीआरपीसी की धारा 102 में जप्त कर संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जब्त की गई राशि की जांच जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur