Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : ज्योति विद्यापीठ में गुजरात से आए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, एक्सचेंज प्रोग्राम सम्पन्न

,

Jhunjhunu News : ज्योति विद्यापीठ में गुजरात से आए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, एक्सचेंज प्रोग्राम सम्पन्न

चार दिवसीय शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Students and teachers welcomed at Bagad school exchange program event

झुंझुनूं जिले की शिक्षा नगरी बगड़ स्थित ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुजरात के वापी स्थित मारोठिया इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों के दल का भव्य स्वागत किया गया।

स्कूल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आयोजित यह चार दिवसीय शैक्षिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण 14 मई से 17 मई 2026 तक चला।

तिलक और माल्यार्पण से हुआ स्वागत

विद्यालय पहुंचने पर 28 सदस्यीय दल का तिलक, दुपट्टा, माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गुजरात से आए दल ने शानदार गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं ज्योति विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने वेलकम डांस से अतिथियों का दिल जीत लिया।

अतिथियों के लिए विशेष रूप से राजस्थानी पारंपरिक व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई।

धार्मिक और शैक्षिक स्थलों का भ्रमण

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान 14 मई को दल ने झुंझुनूं के मारोठिया पंचदेव मंदिर और राणी सती मंदिर के दर्शन किए।

15 मई को विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पिलानी स्थित सीरी, म्यूजियम और बिट्स कैंपस का भ्रमण कर शिक्षा और विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।

विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

16 मई को विद्यालय विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मारोठिया स्कूल के दो विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे साइंस मॉडल की जानकारी साझा की। वहीं 12वीं कक्षा के विद्यार्थी अभिजीत ने इसरो से जुड़े रोचक तथ्य प्रस्तुत किए।

इसके बाद दोनों विद्यालयों के स्टाफ के बीच खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया।

कैंपफायर और सांस्कृतिक मेलजोल बना आकर्षण

शाम को आयोजित कैंपफायर कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों को उत्साह और आनंद से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच सांस्कृतिक और शैक्षिक अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ।

खाटूश्यामजी और हवामहल का भी किया भ्रमण

भ्रमण के अंतिम दिन 17 मई को दल ने खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन किए और जयपुर के ऐतिहासिक हवामहल का भ्रमण किया।

समापन समारोह में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद शाम को 28 सदस्यीय दल गुजरात के लिए रवाना हो गया।

विद्यालय परिवार ने इस कार्यक्रम को शिक्षा, संस्कृति और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने वाला यादगार अनुभव बताया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur