Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बगड़ में भगवान धन्यवंतरि की जयंती मनाई

,

बगड़ में भगवान धन्यवंतरि की जयंती मनाई

बगड़ के मुख्य बाजार स्थित दादूद्वारा में सोमवार को भगवान धन्यवंतरि की जयंती मनाई गई। वैद सचिदानंद ओझा के आचार्यत्व में भगवान धन्यवंतरि एवं दादूदयाल की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर दादूद्वारा के महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुनदास महाराज ने भगवान धन्यवंतरि एवं आयुर्वेद के बारे में बताते हुए आयुर्वेद अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को संयम से रहना चाहिए। सब रोगों की दवा संयम है। पूजा के बाद हुई आरती में महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुनदास महाराज, रघुवीर पुरोहित, शक्तिसिंह राठौड़, सांवरमल लाटा, प्रहलाद दाधीच, बंटी हलवाई, गोपीराम शर्मा, शिवप्रकाश शर्मा, रोहित स्वामी, लक्ष्मीकांत सहल, जगदीश शर्मा, हरिसिंह राठौड़, किशनदास महाराज आदि ने भाग लिया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur