Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बगड मे राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी का अभिनन्दन समारोह 9 को।

बगड मे राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी का अभिनन्दन समारोह 9 को।

कस्बें के अशोक नगर स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले सामुदायिक भवन मे 9 अप्रेल को राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया जायेगा। महात्मा ज्योतिबा फूले विकास संस्थान के तत्वाधान मे होने वाले इस समारोह मे ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री राजेन्द्र राठौड भी बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत करेगें। उप जिला प्रमुख एवं कार्यक्रम के संयोजक बनवारीलाल सैनी ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी के एल बैरवा करेगे। पीठाधिश्वर चंचलनाथ टीला के श्री ओमनाथ जी महाराज व महामंडलेश्वर श्री अर्जुनदास जी महाराज के पावन सानिध्य मे यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। साथ ही समारोह मे डाॅ दयाशंकर बावलिया, राष्टीªय संयोजक सैनी वल्र्ड इकोनोमिक फोर्म के सुभाष सैनी, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा अशोक सैनी तथा उतरप्रदेश के पूर्व विधानपरिषद सदस्य परमेश्वरलाल सैनी भी समारोह की शोभा बढायेगें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur