Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बगड में स्पेशल पुलिस टीम ने की कार्रवाई

बगड में स्पेशल पुलिस टीम ने की कार्रवाई

आज रविवार को पुलिस अधीक्षक झुंझुनू के निर्देशानुसार डीवाईएसपी झुंझुनू ग्रामीण नीलकमल, डीवाईएसपी ममता सारस्वत व स्पेशल टीम के प्रभारी विरेंद्र सिंह ने सूचना दी कि कस्बा बगड में गोविंद राम पुत्र शिवचंद गोगराज स्कूल बगड के पास अवैध गांजा रखकर बिक्री करता है। इस सूचना पर डीवाईएसपी नीलकमल एवं डीवाईएसपी ममता सारस्वत पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित स्पेशल टीम ने गोविंद राम निवासी बगड के घर पर दबिश दी। जिसपर गोविंदराम मौके से फरार हो गया व उसके मकान से पुलिस ने 6 किलो 50 ग्राम गांजा जप्त किया तथा गांजा बिक्री किए गए 2000 रूपये बरामद किए। जिस पर पुलिस थाना बगड को मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur