Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बगड़ पीरामल गर्ल्स पीजी कॉलेज में सुसाइड की घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग

बगड़ पीरामल गर्ल्स पीजी कॉलेज में सुसाइड की घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग

पीरामल गल्र्स पीजी कॉलेज बगड़ में पिछले दिनों हॉस्टल में हुई सुसाइड की घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सोमवार को एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 31 मार्च को बीएससी फाइनल की लडक़ी रीना चौधरी पुत्री जगवीर सिंह निवासी अलवर ने पीरामल गल्र्स हास्टल में सुसाईड कर लिया था। इससे पहले भी 31 जनवरी को इसी हॉस्टल में एक लडक़ी ने भी सुसाइड किया था। एसफआई के जिलाध्यक्ष आशीष पचार ने ज्ञापन के माध्यम सें जल्द से जल्द उच्चस्तरीय जांच की मांग की नहीं तो एसएफआई बड़े आंदोलन पर उतारू होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur