Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : बगड़ में 15 फरवरी को शिव भजन संध्या

,

Jhunjhunu News : बगड़ में 15 फरवरी को शिव भजन संध्या

Devotees gathering at Siddheshwar Mahadev Temple Bagar

झुंझुनूं जिले के बगड़ कस्बे में शिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी 2026 को शिव भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम तिराहा बस स्टैंड के निकट स्थित सिद्धेश्वर महादेव गंगामाता मंदिर प्रांगण में शाम 5:15 बजे से 8:15 बजे तक होगा।


जयपुर और झुंझुनूं के कलाकार देंगे प्रस्तुति

शिवओंकार माहेश्वरी धर्मार्थ न्यास के ट्रस्टी विकास खटोड़ ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती महिन्द्रा देवी सोमानी एवं वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश सोमानी (जयपुर) के सहयोग से किया जा रहा है।

भजन संध्या में सज्जन दाधीच, मनीष भाटी एंड पार्टी (झुंझुनूं) द्वारा शिव भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

साथ ही जयपुर से आए कैंसर रोग विशेषज्ञ भी भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे।


पौधारोपण से होगी कार्यक्रम की शुरुआत

भजन संध्या से पूर्व शाम 4 बजे तिराहा बस स्टैंड के पास स्थित डालवाना मुक्तिधाम में पौधारोपण किया जाएगा।

यह कार्यक्रम रतनलाल सोमानी मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से डॉ. नरेश सोमानी के नेतृत्व में आयोजित होगा।


श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील

आयोजकों ने बगड़ और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से भजन संध्या में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शिवरात्रि पर्व को भक्ति भाव से मनाने की अपील की है।