Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बाघोली में श्याम महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

,

बाघोली में श्याम महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

बाघोली, गांव के शीतला माता मंदिर में मंगलवार रात्रि को श्याम मित्र मंडल के द्वारा श्याम महोत्सव के अंतर्गत जागरण किया । जिसमें बाघोली की कृष्णा एन्ड पार्टी के कलाकार मनेाज सैन जयपुर, विजेन्द्र भार्गव खेतड़ी व कृष्णकुमार बांयल बाघोली के द्वारा एक से एक बढकर भजन पेश किये गये। श्याम बाबा की झांकी सजाई गई। रेवाड़ी के सुदामा ग्रुप की ओर से कलाकारों ने श्याम महोत्सव पर 12 प्रकार की झांकिया निकाली गई। झांकियों के माध्यम से कृष्ण – सुदामा का मिलाप पेश कर दर्शकों को प्रेम का संदेश दिया। झांकियों में महाकाली, कृष्ण-सुदामा, शंकर भगवान सहित अनेक प्रकार की झाकिया सजाई गई। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। जागरण में किशनलाल सैनी, सुंदर शर्मा ,जेपी सैनी, सुरेश फौजी, प्रदीप शर्मा, पंच श्यामलाल जागिड़, सुरेश सैनी डूगरी, चन्द्र कांत ,शिम्भु बांयल, नाथूराम सहित सेकड़ौ लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur