बाघोली, विधायक शुभकरण चौधरी के कोटे से बाघोली गांव में अब लाखो के विकास कार्य स्वीकृत कर गांव को तोहफा दिया है। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जतन किशोर सैनी ने बताया कि ग्राम पंचायत बाघोली में ढ़ाणी खानेड़ी से केसाली गौरव पथ तक सीसी सडक़ व अंबेडकर भवन का निर्माण कराने व पशु चिकित्सालय के लिए 25 लाख रूपये का सुंदर भवन बनाने की स्वीकृति विधायक कोष से दी गई है। इसी प्रकार बाघोली के अलावा गुढ़ा गौडज़ी में गोशाला के पास 25 लाख की लागत का पशु चिकित्सालय भवन तैयार होगा। विधायक चौधरी ने 10 गांवो की पंचायत में 12-12 लाख के पशु उप केन्द्र के भवन के निर्माण की मजूरी भी दी है। जिसमें यह गांव मणकसास, जोधपुरा, पापड़ा, जहाज, बजावा,शीथल, नाटास, टीटनवाड़, गुढ़ा बावनी आदि शामिल है। यह कार्य स्वीकृत होने पर मंडल महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद तसीड़, प्रभुलाल, नागरमल सैनी, मोहन पलसानिया, पापड़ा सरपंच मुक्तीलाल सैनी, जहाज सरपंच गीता देवी, दारासिंह, किशोरपुरा सरपंच सुमन सैनी आदि ने विधायक शुभकरण चौधरी का आभार जताया है।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बाघोली में विधायक कोटे से होगे लाखो के विकास कार्य
बाघोली में विधायक कोटे से होगे लाखो के विकास कार्य



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।