Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बागोरा में ढ़ाणी परसावाली में बाँलीबाँल प्रतियोगिता का शुभारंभ

बागोरा में ढ़ाणी परसावाली में बाँलीबाँल प्रतियोगिता का शुभारंभ

बाघोली, बागोरा में ढ़ाणी परसावाली में शुक्रवार सांय को बाँलीबाँल प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व तहसीलदार मंगलचन्दसैनी ने किया। मुख्य अतिथि सैनी ने कहा कि खिलाड़ी खेलो को अपना जीवन का हिस्सा बनाये एवं खेलो के माध्यम से उनन्न्ती  के शिखर पर पहुँचे। जिसे गांव व प्रदेश का नाम रोशन होगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि  समदर सैनी, रामलाल व पन्नालाल थे। प्रतियोगिता का उद़घाटन मैच बागोरा की प्रथम व द्वितीय फूले क्लब के बीच खेला गया। जिसमें प्रथम फूले क्लब विजेता रहा । इस दोरान राजेश सैनी, कुष्ण बाल्मीकि, जगदीश, सुनिल, इन्द्रराज, महेन्द्र खेताराम, अनिल व छात्र नेता रवि आदि मौजुद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur