Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बकाया भुगतान को लेकर एसडीएम से मिले पंचायत सहायक

,

बकाया भुगतान को लेकर एसडीएम से मिले पंचायत सहायक

शिमला[अनिल शर्मा ] बुहाना पंचायत समिति के पंचायत सहायकों को गत 7 माह से मानदेय भुगतान नही किये जाने पर पंचायत सहायकों मे गहरा रोष है। बुहाना की लगभग सभी ग्राम पंचायतो मे अब तक भुगतान बकाया चल रहा है। बकाया वेतन भुगतान को लेकर आज पंचायत सहायक संघ के झुन्झुनू जिलाध्यक्ष विक्रम यादव के नेतृत्व मे उपखण्ड अधिकारी नरेश सिहं तंवर से मिले तथा समस्या से अवगत करवाया। उपखण्ड अधिकारी ने बकाया भुगतान को लेकर विकास अधिकारी को कडी फटकार लगाई। तथा शिघ्र ही बकाया भुगतान देने के निर्देश दिये। इस अवसर पर राधेश्याम यादव, कैलाश शर्मा, अनिल कुमार, राजेश शर्मा, गोविन्द प्रकाश, सुनिल छाबडी, सत्यवीर तून्दवाल सहित अनेक पंचायत सहायक मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur