Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बंदी बनाकर गुरुग्राम में किया दुष्कर्म

बंदी बनाकर गुरुग्राम में किया दुष्कर्म

मेडिकल के लिए पीडि़त को करना पड़ा घंटो इंतजार

सूरजगढ़ [के के गाँधी ]पुलिस ने महिला से ज्यादती को लेकर मामला दर्ज करते हुए पीडि़त महिला का रविवार को देर शाम को मेडिकल करवाया है। थानाधिकारी वीरेन्द्रसिंह ने बताया कि पीडि़त ने रिपोर्ट में बताया है कि गत 9 मई को स्यालू गांव निवासी राकेश ने उसे अपहरण कर गुरुग्राम हरियाणा ले गया वहा उसने एक मकान में उसके साथ ज्यादती की। पीडि़त महिला का पुलिस ने मेडिकल करवा आरोपी की तलाश में जुटी है। इधर पुलिस ने मेडिकल के मामले को लेकर चिकित्सों पर मनमर्जी करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को दी है। पुलिस के हैडकॉन्सटेबल सीताराम ने बताया कि पुलिस पीडि़त को लेकर अस्पताल में करीब दो घंटे बैठी रही परंतु चिकित्सकों की मनमर्जी के कारण काफी मेडिकल में परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने बताया कि जब टीम पीडि़त को लेकर अस्पताल पहुंची तो वहा मौजूद एक चिकित्सक पंकज मिला वो भी वहां से चला गया। महिला चिकित्सा के नही आने से पीडि़त के लिए मेडिकल कराने आई पुलिस घंटो बैठी रही। देर रात्रि करीब नो बजे पहुंची महिला चिकित्सक सिंधू भैटया ने बताया कि आज उनका ऑफ था और उन्हे सूचना मिलने वे अस्पताल आ गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur