Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सैनी समाज राजनीतिक चिंतन सभा का बैनर लॉन्च

सैनी समाज राजनीतिक चिंतन सभा का बैनर लॉन्च

झुंझुनूं, उप चुनाव में राजनैतिक दलों से टिकट मांगने के लिए आयोजित सैनी समाज राजनीतिक चिंतन सभा का गुरुवार को बैनर लांच किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत थे। जिन्होंने समाज बंधुओं के साथ बैनर लांच किया। रविवार 15 सितंबर को नेतराम मघराज राजकीय महिला महाविद्यालय के पास कैलाश केसरी अस्पताल ग्राउंड पर आयोजित चिंतन सभा के आयोजक डॉ. कमलचंद सैनी ने बताया कि सभा में झुंझुनूं विधानसभा के सैनी समाज को एकत्रित करके समाज की चुनाव में भूमिका तय की जाएगी। मोतीसिंह की ढ़ाणी में हुए बैनर लांच समारोह में सत्यनारायण हलकारा, डॉ. मनीष सैनी, किशोरीलाल सिंगोदिया, बुधराम सैनी, दलीप सतरावला, इन्द्राज सैनी कायस्थपुरा, जितेंद्र सैनी, संजय सिंगोदिया, अशोक सैनी, मनोज सैनी, रामकरण सैनी, जीआर सैनी, श्रवण कुमार, उमेश सैनी, निखिल सिंगोदिया आदि सैंकड़ों समाज बंधु उपस्थित रहे। मंत्री गहलोत का सैनी समाज के लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र का मोमेंटो देकर सम्मान व अभिनन्दन किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur