Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बनवारी लाल सैनी बने उदयपुरवाटी नगर अध्यक्ष

बनवारी लाल सैनी बने उदयपुरवाटी नगर अध्यक्ष

उदयपुरवाटी, सैनी समाज के राष्ट्रीय स्तर पर संचालित संगठन, राष्ट्रीय सैनी सभा ने उदयपुरवाटी नगर पालिका के लिए बनवारी लाल सैनी को नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 5 वर्ष की अवधि के लिए दी गई है।

संगठन का उद्देश्य

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार सैनी ने बताया कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन कर देश हित में कार्य करना है। उन्होंने कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन के उद्देश्यों को सफल बनाने हेतु तत्परता बरतने के निर्देश दिए।

बधाई संदेश और प्रतिक्रिया

बनवारी लाल सैनी की नियुक्ति पर सेवानिवृत्त कृषि उपनिदेशक रामकरण सैनी, सैनी समाज अध्यक्ष केदारमल सैनी, सुभाष चंद्र सैनी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि बशेसर सैनी, बी. एल. सैनी, मुकेश गोरयां, सैनी मंदिर कमेटी अध्यक्ष बीरबल सैनी सहित कई सामाजिक व स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी है।