Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : बार काउंसिल चुनाव: 23 पदों के लिए मतदान जारी

Jhunjhunu News : बार काउंसिल चुनाव: 23 पदों के लिए मतदान जारी

23 पदों के लिए 234 प्रत्याशी मैदान में, 699 मतदाता करेंगे फैसला

Jhunjhunu bar council election voting advocates casting votes polling

राजस्थान बार काउंसिल के तत्वाधान में सदस्य पदों के लिए मतदान आज झुंझुनूं में जारी है।
सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो चुका है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा।


23 पदों के लिए 234 प्रत्याशी मैदान में

इस चुनाव में कुल 23 पदों पर मतदान हो रहा है।
इन पदों के लिए 234 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

चुने गए सदस्य आगे चलकर कार्यकारिणी और अध्यक्ष का चयन करेंगे, जिससे इस चुनाव का महत्व और बढ़ जाता है।


झुंझुनूं में कितने मतदाता

झुंझुनूं मुख्यालय में कुल 699 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
ये सभी अधिवक्ता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।


प्रशासनिक निगरानी में चुनाव

मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए जुडिशियल और प्रशासनिक कर्मचारी तैनात हैं।

SDM को इस प्रक्रिया का ऑब्जर्वर बनाया गया है।


निर्वाचन अधिकारी कौन

इस चुनाव के लिए:

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी: भगवंत सिंह शेखावत
  • सहायक निर्वाचन अधिकारी: कमलेश झाझारिया

मतदान के बाद क्या होगा

शाम 5 बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सील कर स्टोर रूम में रखा जाएगा

इसके बाद:

  • BCR के माध्यम से मतपेटियां जोधपुर भेजी जाएंगी
  • प्रदेशभर से मतपेटियां एकत्रित होने के बाद
  • मतगणना शुरू होगी, जो लगभग 2 से 3 महीने तक चल सकती है

बार अध्यक्ष का बयान

झुंझुनूं बार अध्यक्ष रतन मोरवाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराई जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur