Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की कार्यशाला कल

,

बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की कार्यशाला कल

सूचना केंद्र, झुंझुनूं में

झुंझुनू, बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा बैंकिंग जगत में बढ़ रही चुनौतियों तथा प्रतिस्पर्धा के दौर में झुंझुनूं क्षेत्र के अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों ( कार्यालय सहायकों ) के व्यवसाय विकास में योगदान की समीक्षा हेतु एक “ कौशल उन्नयन तथा उत्साहवर्द्धन” कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । क्षेत्रीय प्रबंधक योगेशकुमार शर्मा के अनुसार कार्यशाला में प्रतिभागियों को बैंक के नवीनतम व्यावसायिक मार्गनिर्देशों की जानकारी दी जावेगी तथा झुंझुनूं क्षेत्र में बैंकिग सेवाओं को औऱ बेहतर बनाये जाने पर विचार विमर्श कर कार्ययोजना तैयार की जावेगी। साथ ही जिले के अधिकतम लोंगो को विभिन्न सामाजिक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं ( अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना) के दायरे में लाने पर विचार किया जाएगा। 23 मई, 2022 को सूचना केंद्र, झुंझुनूं में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री जे पी गौड़ इस कार्यशाला का शुभारंभ करेगें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur